त्रिपुरा और ओडिशा ने बढ़ाई चिंता, तमिलनाडु भी डराने लगा, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

त्रिपुरा और ओडिशा ने बढ़ाई चिंता, तमिलनाडु भी डराने लगा, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

कोरोना के नए मामले अब कुछ नए राज्‍यों में परेशानी पैदा करने लगे हैं। अभी तक कोरोना की बढ़त को नियंत्रण में रखने वाले त्रिपुरा में अचानक से नए मरीजों की संख्‍या में तेज वृद्धि होने लगी है। शुक्रवार तक राज्‍य में सिर्फ 65 कोरोना मरीज थे मगर शनिवार तक ये संख्‍या 53 बढ़कर 118 हो गई है। इसी प्रकार अभी तक कोरोना को कठोरता से नियंत्रण में रखने वाले ओडिशा में भी एक दिन की सबसे बड़ी वृद्धि शुक्रवार से शनिवार के बीच दर्ज की गई और यहां 52 नए मरीज सामने आए हैं। दूसरी ओर उत्‍तराखंड में कोरोना के कारण पहली मौत दर्ज की गई है। वैसे देश में ये तथ्‍य अपनी जगह कायम है कि प्रति 100 टेस्‍ट में कन्‍फर्म कोरोना मरीजों की संख्‍या आज भी कमोबेश पहले की तरह ही 4 के करीब बनी हुई है। 100 में हर 96 व्‍यक्ति अभी भी कोरोना निगेट‍िव ही पाया जा रहा है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 39834 पहुंच गई है। अभी तक 17846 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 1981 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 59662 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में 111 विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 3320 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1307 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 95 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। शुक्रवार को पूरे देश में 3390 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में 85 हजार 425 कोरोना टेस्‍ट हुए हैं। पिछले पांच दिनों से रोजाना देश भर में 80 हजार से ज्‍यादा टेस्‍ट हो रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक यह देश में कुल 14 लाख 37 हजार 788 कोरोना टेस्‍ट हुए थे जबकि शनिवार की सुबह तक ये संख्‍या 15 लाख 23 हजार 213 पर पहुंच गई। इस खबर के लिखे जाने तक ये आंकड़ा 16 लाख को पार हो जाने की सूचना है मगर सटीक आंकड़ा रविवार की सुबह तक ही सामने आ पाएगा। दुनिया में भारत से अधिक टेस्‍ट करने वाले देशों में सिर्फ अमेरिका, रूस, जर्मनी, स्‍पेन, इटली और ब्रिटेन का नाम शामिल है। इसमें से रूस को छोड़कर बाकी सभी देशों में भारत से कई गुणा अधिक मौतें कोरोना के कारण हो चुकी हैं जबकि रूस में भारत से करीब 100 मौतें कम हुई हैं, हालांकि वहां कोरोना के कन्‍फर्म मामले दो लाख के करीब पहुंच चुके हैं। वैसे रूस ने अब तक 52 लाख से अधिक टेस्‍ट किए हैं। अमेरिका ने करीब 87 लाख टेस्‍ट किए हैं। स्‍पेन और इटली ने 25 लाख के करीब टेस्‍ट किए हैं जबकि जर्मनी ने करीब 28 लाख टेस्‍ट किए हैं।

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

देश में सबसे अधिक कोरोना रोगियों वाले राज्‍य महाराष्‍ट्र में शनिवार तक 731 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 37 मौतें हुई हैं। इसी प्रकार गुजरात 449 मौतों के साथ देश में दूसरे स्‍थान पर है। पिछले 24 घंटे में यहां 24 मौतें हुई हैं। मध्‍य प्रदेश में अब तक 200 मौतें हुई हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 7 मौतें होने की सूचना है। प. बंगाल में अभी तक 160 मौतें हुई हैं और पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 9 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में पिछले 24 घंटे में चार-चार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 3-3, दिल्‍ली में 2 और हरियाणा, पंजाब एवं उत्‍तराखंड में एक-एक मौतें हुई हैं। उत्‍तराखंड में कोरोना से पहली मौत रिपोर्ट हुई है।

राज्‍यों का हाल

शनिवार को सामने आए 3320 नए मरीजों में 3018 मरीज देश के नौ राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। इनमें से महाराष्‍ट्र में 1089, तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390, दिल्‍ली में 338, राजस्‍थान में 152, उत्‍तर प्रदेश में 143, बंगाल में 130, मध्‍य प्रदेश में 89 और पंजाब में 87 नए मामले सामने आए हैं।

 

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1887

842

41

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

33

33

0

अंरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

54

34

1

बिहार

571

297

5

चंडीगढ़ 

150

21

1

छत्तीसगढ़

59

38

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

6318

2020

68

गोवा

7

7

0

गुजरात 

7402

1872

449

हरियाणा

647

279

8

हिमांचल प्रदेश 

50

38

2

जम्मू एंड कश्मीर 

823

364

9

झारखंड़

132

52

3

कर्नाटक

753

376

30

केरल

503

484

4

लद्दाख

42

17

0

मध्य प्रदेश 

3341

1349

200

महाराष्ट्र 

19063

3470

731

मणिपुर

2

2

0

मेघालय

12

10

1

मिजोरम

1

0

0

नागालैंड

0

0

0

ओडिशा

271

63

2

पांडुचेरी

9

6

0

पंजाब

1731

152

29

राजस्थान

3579

1916

101

तमिलनाडु

6009

1605

40

तेलांगना

1133

700

29

त्रिपुरा

118

2

0

उत्तराखंड

63

46

1

उत्तर प्रदेश 

3214

1387

66

वेस्ट बंगाल

1678

364

160

भारत में कुल मामले

59662

17847

1981

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना मरीजों के लिए संशोधित डिस्‍चार्ज पॉलिसी जारी, जानिए किसे कब अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।